Lockdown3 में जानें मध्‍यप्रदेश के कौन से जिले रेड जोन में और किन जिलों में है राहत

 मध्यप्रदेश/भोपाल(Bhopal), देश के कुल 733 जिलों को 3  कैटेगरी में किया गया। इसका निर्धारण कोविड-19(covid-19 )  वायरस के संक्रमण के आंकड़े के आधार पर हुआ है । अब बात करे मध्‍यप्रदेश के कुल 52 जिलों में से नो जिले रेड जोन में 19 ऑरेंज में और 24 ग्रीन जोन में हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा सचिव प्रीति सूदन ने शु सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर बताया है। कि रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन     को वर्गीकृत किए है और जिलों के नाम दिए गए।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार, शनिवार दोपहर  मध्‍यप्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 2719 इसमें से 524 संक्रमित मरीज स्‍वस्‍थ हो गए और 145 लोगों की मौत भी हो गई है।

1 – मध्‍यप्रदेश के रेड जोन में आने वाले जिले इस प्रकार हैं- इंदौर, भोपाल, उज्‍जैन, जबलपुर, धार, बाड़वानी, पूर्वी नीमड़, देवास और ग्‍वालियर।

2 –  मध्‍यप्रदेश ऑरेंज जोन में आने वाले जिले ये  हैं- टीकमगढ, शहडोल, श्‍योपुर, खड़गांव, रायसेन, ओशंगाबाद, रतलाम, अगरमलवा, मंदसौर, सागर, शाजापुर, छिंदवाड़ा, अलीराजपुर, डिंडोरी, बुरहानपुर, हरदा, विदिशा, बेतूल और मोरैना।

3 – मध्‍यप्रदेश के ग्रीन जोन में आने वाले जिले ये  हैं- रीवा, अशोकनगर, राजगढ़ शिवपुरी, अनूपपुर, बालाघाट, भिंड, छतरपुर, दमोह, दतिया, गुना, झाबुआ, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, नीमच, पन्‍ना, सतना, सीहोर, सिवनी, सीधी, उमरिया, सिंगरौली और नेवाड़ी।

 

स्‍वास्‍थ्‍य सचिव प्रीति सूदन  लिखित सूचना में कहा है कि देश में रेड जोन के तहत 130 जिले, ऑरेंज जोन के तहत 284 जिले और ग्रीन जोन के तहत 319 जिलों को रखा गया है।

Exit mobile version