.jpeg)
नई दिल्ली/ गरिमा श्रीवास्तव :-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त देश को संबोधित कर रहे हैं. नरेंद्र मोदी ने कहा जब कोरोना संकट शुरू हुआ तो भारत में एक PPE kit नहीं बनते थे. आज स्थिति यह है कि भारत में ही हर रोज 200000 PPE Kit और दो लाख n95 मास्क बनाए जा रहे हैं. यह इसलिए हुआ है कि भारत में आपदा को अवसर में बदल दिया है. संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरनेशनल योगा दिवस की बात की.
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इस आपदा के दौरान भी विश्व कल्याण मे लगा हुआ है. हम बेस्ट प्रोडक्ट बनाएंगे अपनी क्वालिटी और बेहतर करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह 54 दिन में पांचवा संबोधन है… जनता से प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर हम ठान ले तो कोई भी राह मुश्किल नहीं आज चाह भी है और राह भी है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इस वक़्त पांच पिलर पर टिका है :-
पहला इकोनॉमी, (Economy) दूसरा इन्फ्राट्रक्चर(Infratucture), ऐसा इन्फ्राट्रक्चर छुपा आधुनिक भारत की पहचान करें तीसरा पिलर हमारा सिस्टम(System) एक ऐसा सिस्टम जो बीती शताब्दी की नीति नहीं बल्कि 21वीं सदी के सपनों को साकार करने वाली टेक्नोलॉजी पर आधारित हो.
चौथा पिलर हमारी डेमोग्राफी(Demography),
दुनिया की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी में हमारी बाई फ्रंट डेमोग्राफी हमारी ताकत है. आत्मनिर्भर भारत के लिए हमारी ऊर्जा का स्रोत है
पांचवा पिलर डिमांड (Demand), हमारी अर्थव्यवस्था में डिमांड और सप्लाई चेन का जो चक्र है जो ताकत है उसे पूरी क्षमता से इस्तेमाल किए जाने की जरूरत है.
प्रधानमंत्री ने किया आर्थिक पैकेज(आत्मनिर्भर भारत अभियान )का ऐलान:-
प्रधानमंत्री ने आज विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की आर्थिक पैकेज आत्मनिर्भर भारत अभियान की अहम कड़ी के तौर पर कार्य करेगी. भारत सरकार ने कोरोनावायरस से जुड़ी जो घोषणा की थी जो रिजर्व बैंक के फैसले और जो इस आर्थिक पैकेज का ऐलान हो रहा है उसे जोड़ दें तो यह करीब करीब 20 लाख करोड रुपए का है, यह पैकेज भारत की जीडीपी का करीब करीब 10% है. इन सब के जरिए देश के विभिन्न वर्गों को आत्मनिर्भर भारत के जरिए 20 लाख करोड़ रुपए का सपोर्ट मिलेगा. 2000000 करोड़ रुपए का यह पैकेज 2020 में देश की विकास यात्रा को दिया जाएगा. जो आत्मनिर्भर भारत को एक नई गति देगा. आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए में लैंड, लेबर, और लॉज सभी चीजों पर बल दिया गया है. यह पैकेज हमारे कुटीर उद्योग, लघु उद्योग इत्यादि के लिए हैं और जो आज उन श्रमिकों के लिए है जो भारत के संकल्प का मजबूत आधार हैं. आर्थिक पैकेज देश के उस श्रमिकों के लिए है देश के उस किसान के लिए है जो हर मौसम में देशवासियों के लिए दिन-रात परिश्रम कर रहा है यह पैकेज हमारे देश के मध्यम वर्ग के लिए है जो इमानदारी से टैक्स देता है देश के विकास में अपना योगदान देता है, आर्थिक पैकेज भारतीय उद्योग जगत के लिए है जो भारत के आर्थिक सामर्थ्य को बुलंदी देने के लिए संकल्पित है. कल से शुरू करके आने वाले कुछ दिनों तक वित्त मंत्री द्वारा जनता को आत्मनिर्भर भारत अभियान से प्रेरित इस आत्मनिर्भर भारत की विस्तार से जानकारी दी जाएगी.
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज से हर भारतवासी को लोकल के लिए वोकल बनना है ना सिर्फ लोकल प्रोडक्ट खरीदने हैं बल्कि उनका गर्व से प्रचार भी करना है. प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा देश है ऐसा कर सकता है आपके प्रयासों ने हर बार आपके प्रति मेरी श्रद्धा को और बढ़ाया है.
Lockdown 4.O की दी जानकारी:-
लॉक डाउन को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि लॉक डाउन 4 नए नियमों के द्वारा होगा. Lock Down 4 के बारे में जानकारी 18 मई से पहले दी जाएगी.