
भोपाल:- भाजपा नेता और पूर्व मंत्री केएल अग्रवाल कांग्रेस में हुए शामिल
भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव :- मध्य प्रदेश की राजनीति के बीच लगातार दलबदल कार्यक्रम चालू है. आज भाजपा नेता केएल अग्रवाल ने भाजपा (BJP) को बड़ा झटका देते हुए पंजा थाम लिया है.भाजपा नेता और पूर्व मंत्री के एल अग्रवाल(K L Agrawal) कांग्रेस (Congress)में शामिल हुये.
अब के एल अग्रवाल महेंद्र सिंह सिसोदिया (Mahendra Singh Sisodiya)के ख़िलाफ़ बमोरी से चुनाव लड़ेंगे.
मध्य प्रदेश की राजनीति कुछ इस तरह है कि यह समझ पाना बहुत मुश्किल होता है कि कब कौन सा नेता किस पार्टी में शामिल हो जाए.. और कहीं ना कहीं भाजपा के नेता अगर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं तो उसकी वजह है उन्हें मंत्रिमंडल में जगह ना मिलना..
एक तरफ जहां कांग्रेस से विधायक दल बदल कर के भाजपा में शामिल हुए तो ही भाजपा के पूर्व मंत्री भी कांग्रेस में आज शामिल हो गए.. अब देखना यह बड़ा दिलचस्प होगा कि उपचुनाव तक और कितने मंत्री नेता दलबदल करते हैं.
हालांकि चुनाव आयोग ने क्या घोषणा कर दी है कि कोरोना काल में उपचुनाव नहीं होंगे..