
नई दिल्ली – केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून को लेकर लगातार किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान लगातार तीनों कृषि कानूनों को वापिस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं, कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने आज देशव्यापी चक्का जाम आंदोलन करना शुरू कर दिया हैं। आज दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक किसान देशभर के राष्ट्रीय राजमार्ग और स्टेट हाईवे पर गाड़ियों का चक्का जाम करेंगे।
किसानों के इस आंदोलन को कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों का समर्थन भी मिला है।
वहीं देशव्यापी जाम के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री नवोजत सिंह सिद्धू ने ट्वीट किया हैं। अपने इस ट्वीट के जरिए सिद्धू ने ना सिर्फ किसानों का समर्थन किया बल्कि सरकार पर जमकर निशाना भी साधा। सिद्धू ने अपने चीर परिचित अंदाज यानी शायरना अंदाज में सरकार को सीख देता हुआ ट्वी किया हैं। अपने ट्वीट में उन्होने लिखा- गुरूर में इंसान को इंसान नहीं दिखता, जैसे छत पर चढ़ जाओ तो अपना ही मकान नहीं दिखता। कुछ लोग तो इस ट्वीट के मायने भी खोज रहे हैं।
इससे पहले भी नवजोत सिंह सिद्धू ने शायराना अंदाज में ही सरकार पर तंज कसा था। उन्होंने लिखा था कि- अमीर के घर में बैठा कौआ भी मोर नजर आता है, एक गरीब का बच्चा क्या तुम्हे चोर नजर आता है?'
बता दें कि कृषि कानून के विरोध में किसानों ने गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के बाद 'चक्का जाम' का फैसला लिया हैं। 12 से 3 बजे तक देशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों को जाम किया जाएगा। हालांकि इसमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली शामिल नहीं हैं। फिर भी पुलिस और प्रशासन ने 26 जनवरी को हुई लाल किले की घटना को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 50 हजार से ज्यादा पुलिस बल राजधानी और आस-पास के इलाकों पर तैनात किया गया हैं।