किसान आंदोलन: सरकार से 10 वें दौर की बातचीत खत्म, 22 जनवरी को होगी अगली बैठक

किसान आंदोलन: सरकार से 10 वें दौर की बातचीत खत्म, 22 जनवरी को होगी अगली बैठक
नई दिल्ली/राजकमल पांडे।
दिल्ली की सीमाओं पर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ बीतें 55 दिनों से जारी आंदोलन के बीच आज किसान संगठनों और केन्द्र सरकार के बीच 10 वें दौर की बाचतीच समाप्त हो गई है, और यह बैठक भी बेनतीजा रही. वही सरकार ने किसानों से बैठक में कहा कि गणंत्रण दिवस पर ट्रैक्टर रैली न करें व साथ ही दो वर्षों तक कानून को स्थगित करने का भी प्रस्ताव दिया. जिस पर किसानों ने सरकार के इस बात को नंकार दिया. वहीं आज ही ट्रैक्टर रैली के खिलाफ दिल्ली पुलिस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई जिसमें कोर्ट ने कोई आदेश पारित करने से इंकार कर दिया.

Exit mobile version