
नई दिल्ली – केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन के बीच एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक और किसान (कर्मबीर) ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि बीती देर रात कर्मबीर ने हरियाणा के टिकरी बॉर्डर पर आत्महत्या कर ली। वहीं, शव को फंदे से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया हैं। कर्मबीर हरियाणा के जींद जिले के सिंघवाल गांव का निवासी था। बीती रात ही वह अपने गांव से टिकरी बॉर्डर पहुंचा था।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक किसान कर्मबीर ने मरने से पहले अपने सुसाइड नोट में लिखा था। कर्मबीर ने लिखा कि भारतीय किसान युनियन जिन्दाबाद। प्यारे किसान भाइयों मोदी सरकार तारीख पर तारीख देती जा रहा हैं। इसका कोई अंदाजा नहीं कि ये काले कानून कब रद्द होंगे। जब तक ये काले कानून रद्द नहीं होंगे, तब तक हम यहां से नहीं जाएंगे।
मृतक किसान कर्मबीर ने लिखा कि उन्होंने केंद्र सरकार के खराब रवैये से निराश होकर ये कदम उठाया हैं। बता दें कि कर्मबीर की तीन बेटियां हैं और एक बेटी की शादी हो चुकी हैं।