सभी खबरें

खरगोन : नपा द्वारा 5 प्रतिष्ठानों से पॉलिथिन जब्त कर 11 हजार रूपए के चालान बनाएं

खरगोन से लोकेश कोचले की रिपोर्ट –  मप्र शासन द्वारा संपूर्ण प्रदेश में अमानक प्लास्टिक थैलियों के उत्पादन, भंडारण, परिवहन, विक्रय एवं उपयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। इसके लिए नगर पालिका खरगोन द्वारा एक दल का गठन किया गया है। गठित दल द्वारा सतत् नगर भ्रमण कर प्रतिबंधित अमानक पॉलिथीन जब्त कर चालानी कार्यवाही की जा रही है। 

इसी के तहत शुक्रवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इंदौर से आए एसके जैन के साथ नपा स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश चित्ते सहित अन्य कर्मचारियों द्वारा नगर भ्रमण किया गया। इस दौरान 5 प्रतिष्ठानों से कुल 35 किग्रा. प्रतिबंधित प्लॉस्टिक पॉलिथिन जब्त कर 11 हजार रूपए के चालान बनाए गए। 

नपा स्वास्थ्य अधिकारी चित्ते ने नगरवासियो से अमानक पॉलिथीन का उपयोग न करने एवं न करने देने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि निकाय द्वारा पॉलिथीन जब्त एवं चालानी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button