शिवराज सरकार ने मंत्री बिसाहूलाल सिंह को सौंपी ये बड़ी और अहम जिम्मेदारी…

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश उपचुनाव के दौरान अपने विवादित बयानों से सुर्खियां बटोरने वाले खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह एक बार फिर प्रदेश में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
दरअसल, एक तरफ जहां कमलनाथ सरकार के दौरान पड़े आयकर विभाग छापों को लेकर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, सीबीडीटी की रिपोर्ट में मंत्री बिसाहूलाल सिंह का नाम सामने आया है तो वहीं दूसरी तरफ शिवराज सरकार ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं।
राज्य शासन द्वारा जारी आदेशानुसार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह को मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक्स कार्पोरेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया हैं।
मंत्री बिसाहूलाल सिंह को अध्यक्ष नियुक्त करने के बाद चर्चाओं का बाज़ार गर्म हैं। दरअसल, अभी राज्य में नगरीय निकाय चुनाव भी होना है, जिसकी तारीखों का ऐलान होना अभी बाकी हैं। जबकि दूसरी तरफ सीबीडीटी की रिपोर्ट में उनका नाम सामने आने के बाद कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि क्या भाजपा में शामिल हुए इन नेताओं पर भी FIR होगी या नहीं।