खरगोन : जिले में 2-3 मई को लगाया जाएगा पूर्ण कर्फ्यू, नहीं हो कोई घटना इसलिए लिया गया ये फ़ैसला

खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन में पिछले महीने कि 10 अप्रैल को राम-नवमी जुलूस के दौरान पथराव की घटना के बाद शहर में भारी हिंसा हुई थी। इस हिंसा में जान-माल का नुकसान हुआ था।

वहीं, अब ज़िले में आगामी त्योहारों को देखते हुए बड़ा फ़ैसला लिया गया है। जिले में 2 मई और 3 मई को पूर्ण कर्फ्यू लगाया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि एक मई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे के बीच लोगों को छूट दी जाएगी खरीददारी की।

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सुमेर सिंह मुजालदा ने कहा, “ईद की नमाज घर पर ही अदा की जाएगी। साथ ही अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर जिले में किसी भी कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी।”

गौरतलब है कि इस बार त्यौहार में ऐसी कोई घटना न हो इसको ध्यान में रखते हुए, पहले ही सख्ती वाले कदम उठा लिए गए हैं।

Exit mobile version