खरगोन:- पिछले 24 घंटे में 2 लोगों की कोरोना से हुई मृत्यु

खरगोन:- पिछले 24 घंटे में 2 लोगों की कोरोना से हुई मृत्यु

खरगोन/लोकेश कोचले:-  पिछले 24 घंटे में कोरोना से 2 लोगों की मृत्यु होते ही जिले में कोरोना से मृत्यु होने वाले लोगों का आंकड़ा 70 हो गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 6 मरीजों की पुष्टि की गई है। वहीं 14 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए है। जबकि दो लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है। इनमें सनावद के वार्ड क्र.4 के 60 वर्षीय पुरूष की खरगोन में 11 नवंबर को मृत्यु हो गई है। इनकी 6 नवंबर को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके अलावा गीता नगर खरगोन की 60 वर्षीय महिला की भी जिला चिकित्सालय खरगोन में उपचार के दौरान 11 नवंबर को मृत्यु हो गई थी। इन्हें 11 नवंबर को ही अस्पताल में भर्ती किया गया था और इसी दिन इनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस तरह जिले में कुल कोरोना से संक्रमित 4035 मरीज है। इनमें 3865 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हो चुके है, 70 की मृत्यु व 100 मरीज स्थिर है। पिछले 24 घंटे में 387 सैंपलों की नेगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है तथा 443 नए सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। जिले में कुल 72 कंटेनमेंट एरिया घोषित है।

Exit mobile version