खरगोन:- पिछले 24 घंटे में 40 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए, इतना हुआ मरीजों का आंकड़ा 

खरगोन:- पिछले 24 घंटे में 40 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए, इतना हुआ मरीजों का आंकड़ा 
 

खरगोन/लोकेश कोचले :- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय द्वारा रविवार को हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया। जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 35 मरीजों की पुष्टि की गई है। वहीं 40 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए है। इस तरह जिले में कुल कोरोना से संक्रमित 2839 मरीज है। इनमें 2254 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए, 35 की मृत्यू तथा 550 मरीज स्थिर है। पिछले 24 घंटे में 334 सैंपलों की नेगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है तथा 634 नए सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। जिले में कुल 306 कंटेनमेंट एरिया घोषित है।

Exit mobile version