खंडवा लोकसभा सीट : पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ठोकी दावेदारी, जताई चुनाव लड़ने की इच्छा, कमलनाथ लेंगे फ़ैसला

मध्यप्रदेश/भोपाल : दमोह चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेस उत्साह में हैं। इसी बीच अब कांग्रेस का फोकस खंडवा पर है, दरअसल, खंडवा लोकसभा सीट भाजपा सांसद नंदकुमार चौहान के निधन के बाद से रिक्त हो गई हैं। जिसके बाद वहां पर लोकसभा उपचुनाव होने हैं। जिसको लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

कांग्रेस द्वारा इस सीट से चुनाव को देखते हुए प्रत्याशियों की तलाश शुरू कर दी गई हैं। वहीं, पार्टी नेताओं द्वारा अपनी-अपनी दावेदारी भी पेश किए जाने की खबर सामने आ रही हैं।

इन सबके बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने इस सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई हैं। अरुण यादव ने कहा कि खंडवा लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी पूरी है, अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वह जरूर खंडवा से चुनाव लड़ेंगे। 

इधर अरुण यादव की मांग पर पार्टी में भी सहमति की खबर सामने आ रही हैं। सूत्रों की माने तो पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर पार्टी के अन्य नेताओं में भी यादव को टिकट दिए जाने पर सहमति बरकरार हैं। बहरहाल इसका फ़ैसला प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ लेंगे। 

बता दे कि इस सीट के अलावा मध्यप्रदेश के पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव विधानसभा में उपचुनाव होने हैं। जिसको लेकर भी कांग्रेस रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं। 

Exit mobile version