
खंडवा : 4 सीटों के उपचुनाव में खंडवा लोकसभा सीट बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए अहम है। इस सीट को जीतने के लिए दोनों ही दल एड़ी चोटी का ज़ोर लगा रहीं है। इसी बीच अब कांग्रेस ने इस सीट पर प्रचार-प्रसार के लिए राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट के विमान की लैंडिंग कराने की तैयारी की है।
दरअसल, इस सीट पर गुर्जर वोटर निर्णायक भूमिका में है, इसलिए कांग्रेस ने बड़े नेताओं के साथ सचिन पायलट को भी उतारने की तैयारी कर ली है। बता दे कि सचिन पायलट की गुर्जर पर काफी अच्छी पकड़ मानी जाती है, ऐसे में कांग्रेस को उम्मीद है कि पायलट के यहां प्रचार करने से उसको फ़ायदा मिलेगा। यहीं वजह है कि कमलनाथ के अनुरोध पर सचिन पायलट 1 दिन में तीन सभाओं को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे।
कांग्रेस के तय कार्यक्रम के मुताबिक सचिन पायलट 27 अक्टूबर को खंडवा लोकसभा सीट की 3 विधानसभा सीटों बड़वाह, नेपानगर और बागली में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पीसीसी के कार्यालय प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि खंडवा उप चुनाव में उम्मीदवार और स्थानीय नेताओं की मांग पर सचिन पायलट को चुनाव प्रचार में उतारने उतारना तय हुआ है। सचिन पायलट 27 अक्टूबर को तीन चुनाव कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
बताते चले कि सचिन पायलट के अलावा प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक, एआईसीसी के प्रभारी सचिव सीपी मित्तल, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री वाडेट्टीवार और सुनील केदार भी खंडवा सीट पर दम लगाते हुए नजर आएंगे।