Kerala Plane Crash-नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया मुआवजे का एलान

नई दिल्ली : आयुषी जैन : नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा अंतरिम राहत के रूप में हम प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपये और मामूली चोटों वालों को 50,000 रुपये का भुगतान करेंगे. हरदीप सिंह पुरी कल शाम हुई विमान दुर्घटना के बाद हालात और राहत उपायों का जायज़ा लेने के लिए कोझिकोड कोझिकोड पहुंचे हैं. वरिष्ठ नागरिक उड्डयन अधिकारियों और पेशेवरों के साथ विचार-विमर्श करेंगे.

कैसे हुआ हादसा?
बता दें कि शुक्रवार की शाम अनुभवी पायलट डीवी साठे और सह-पायलट अखिलेश कुमार द्वारा संचालित यह विमान हवाई अड्डे के रनवे से फिसलने के बाद 35 फीट नीचे गिर गया था. इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 123 यात्री घायल हो गए हैं. घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है और उनका यहां की विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

Exit mobile version