सीएम केजरीवाल की दरयादिली, आज से दिल्ली सरकार 23.90 रुपये प्रति किलो बेचेगी प्याज़ 

नई दिल्ली – दिल्ली सरकार ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाया हैं। इस कदम से आम आदमी को काफी राहत होने के आसार हैं। दरअसल इन दिनों प्याज़ के दाम ,आसमान छू रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में रिटेल में 60-80 रुपये किलो प्याज़ मिल रही हैं। प्याज़ के बढ़ते भाव को देखते हुए दिल्ली सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत देने का ऐलान किया हैं। 

बता दे कि आज से राजधानी में दिल्ली सरकार 23.90 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बेचेगा। इसके लिए नियम भी तय किए गए हैं। एक व्यक्ति को पांच किलो प्याज मिलेंगे। इसके लिए किसी तरह के पहचान पत्र की जरुरत नहीं होगी। 

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि अभी ये योजना 5 दिन के लिए हैं। लेकिन जब तक प्याज़ के दाम बाज़ार में कम या स्थिर नहीं हो जाते तब तक दिल्ली सरकार प्याज़ बेचती रहेगी। 

बता दे कि दिल्ली सरकार 400 राशन दुकानों में प्याज रखेगी। इसके साथ ही लोगों के लिए 700 वैन की व्यवस्था की गई है जिसके जरिए सरकार प्याज बेचेगी। 

Exit mobile version