कैट और विक्की की नहीं हुई सीक्रेट सेरेमनी, एक्ट्रेस ने बताया अफवाह 

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का नाम पिछले कुछ दिनों से विक्की कौशल के नाम से जोड़ा जा रहा है , और दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट भी किया जाता है | साथ ही दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं |  हाल ही में हर्षवर्धन कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान दोनों के रिलेशन को कन्फर्म किया था, जिसके बाद बुधवार को खबरें उड़ीं कि कटरीना और विक्की ने सीक्रेट सेरेमनी में सगाई कर ली है। दोनों की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगीं जिनमें कपल ने ट्रेडिशनल कपड़े पहने थे।

 लेकिन इस बात पर  अब एक्ट्रेस की टीम ने इन्हें अफवाह बताते हुए सफाई दी है और खबर आयी है के कटरीना कैफ के स्पोक्सपर्सन ने जूम को दिए एक इंटरव्यू में सगाई पर कहा, कोई भी रोका सेरेमनी नहीं हो रही है। कटरीना, टाइगर 3 की शूटिंग के लिए जल्द रवाना होने वाली हैं। बॉलीवुड पैपराजी विरल भयानी ने भी कटरीना-विक्की की तस्वीर शेयर करते हुए उनकी सगाई की खबर दी थी, हालांकि टीम से संपर्क होने के बाद सभी पोस्ट डिलीट कर दी गई हैं| 

Exit mobile version