सभी खबरें

कर्नाटक : मदरसों पर लगाया जाए बैन, पढ़ाए जाते है देशविरोधी पाठ : BJP MLA

कर्नाटक : हिजाब विवाद अभी भी देश मे तूल पकड़ा हुआ है। इसी बीच सत्ताधारी भाजपा के एक विधायक ने मदरसों को लेकर विवादित बयान दिया है। साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और शिक्षा मंत्री बीसी नागेश से बड़ी मांग की है। 

बता दे कि होन्नाली से विधायक एमपी रेणुकाचार्य ने आरोप लगाया है कि मदरसों में देशविरोधी पाठ पढ़ाए जाते हैं, ऐसे में उन्हें बंद कर दिया जाना चाहिए।

उन्होंने मांग की कि राज्य में चल रहे मदरसों पर बैन लगाया जाए या फिर उन्हें वो सिलेबस पढ़ाने के लिए कहा जाए जो दूसरे स्कूल पढ़ाते हैं।

रेणुकाचार्य ने कांग्रेस पार्टी पर हिजाब मामले को तूल देने और वोट बैंक की राजनीति करने का भी आरोप लगाया। 

उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि मदरसों की जरूरत ही क्या है। मदरसों में किस चीज को बढ़ावा दिया जाता है? वे मासूम बच्चों को उकसाते हैं। कल को वो आपके देश के खिलाफ बोलेंगे, लेकिन कभी भी भारत माता की जय नहीं बोलेंगे।

गौरतलब है कि हिजाब विवाद कर्नाटक से ही शुरू हुआ था, जहां कुछ लड़कियों को हिजाब पहनकर स्कूल आने से रोक दिया गया था. बाद में तूल पकड़ने के बाद यह मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button