करण जौहर की अगली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेमकहानी की हुई शुरुआत

मुंबई : फैंस को स्पेशल सरप्राइज़ देते हुए करण जौहर ने आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का पोस्टर रिलीज़ किया था। बता दें, कि आज से रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के सफर की रॉकिंग शुरुआत हो गई है।फिल्ममेकर करण जौहर  पूरे पांच साल बाद डायरेक्शन की कमान संभालने जा रहे हैं। 6 जुलाई को रणवीर सिंह  के जन्मदिन पर करण जौहर ने अपनी नई फिल्म का ऐलान किया था। पहले शेड्यूल की शूटिंग  शुरु होने की खुशी में फिल्म की पूरी टीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है।  

करण जौहर ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है “आखिरकार ये दिन आ गया है। और मेरे दिमाग में इस समय बहुत सी भावनाएँ चल रही हैं। लेकिन सबसे ऊपर जो उभरता है वह है – कृतज्ञता! जैसा कि हम अपनी कहानी के पहला शेड्यूल की शुरुआत कर रहे हैं, आपके सभी के प्यार और आशीर्वाद की ज़रुरत है! ” इस वीडियो की शुरुआत भी करण जौहर की आवाज़ के साथ होती है। जिसमें वह कहते नज़र आ रहे हैं कि ‘रॉकी और रानी बिल्कुल तैयार हैं, चलिए करते हैं उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत। लाइट्स…कैमरा…एक्शन…’। इसके साथ ही वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म के सेट पर कैसा माहौल है। क्रू मेंबर्स और टैक्नीशियंस सेट को तैयार करने में जुटे हैं। बता दें, कि करण जौहर की ये फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी होगी। जिसमें नए ज़माने के साथ ही पुराने जॉमाने के रोमांस का भी तड़का लगेगा। क्योंकि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ ही फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी भी लीड रोल में नज़र आएंगे।

Exit mobile version