कंगना रनौत Y कैटेगरी सिक्योरिटी के साथ आज पहुंचेंगी मुंबई, अभिनेत्री ने कहा ना डरूंगी, ना झुकूंगी

कंगना रनौत Y कैटेगरी सिक्योरिटी के साथ आज पहुंचेंगी मुंबई, अभिनेत्री ने कहा ना डरूंगी, ना झुकूंगी 

 मुंबई / गरिमा श्रीवास्तव:-  सुशांत मामले में शुरू से मुकर रही अभिनेत्री कंगना रनौत आज वाई कैटेगरी की सिक्योरिटी के साथ मुंबई पहुंचेंगी. मुंबई पहुंचने से पहले उन्होंने कहा कि ना डरूंगी ना झुकूंगी, गलत के खिलाफ हमेशा आवाज उठाती रहूंगी. वहीं शिवसेना ने सामना के माध्यम से कंगना के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. बताते चलें कि सामना के संपादक शिवसेना के सांसद संजय राउत हैं. जिन से बीते दिनों से कंगना के साथ मामला गर्म हुआ है. संजय राउत ने कंगना रनौत को हरामखोर भी कहा. 

सामना ने कंगना के बयान को मुंबा देवी जोड़ दिया है. शिवसेना ने सामना में लिखा है कि मुंबई ‘मुंबाई’ देवी का ही प्रसाद है. इसी मुंबई के लिए 106 मराठी लोगों ने अपना बलिदान दिया है..

 बता दें कि बीते दिनों कंगना ने मुंबई को POK की तरह कहा था. 

 करणी सेना ने भी किया है सुरक्षा देने का ऐलान:- 

 अभिनेत्री कंगना का साथ करणी सेना ने दिया है. करणी सेना का कहना है कि वह मुंबई में अभिनेत्री को सुरक्षा प्रदान करेंगे. करणी सेना के साथी रामदास अठावले ने भी सुरक्षा देने का ऐलान किया, 

Exit mobile version