1 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

जानिए कमलनाथ कैबिनेट की आज की बैठक के दौरान लिए गए फैसले ,पढ़ें पूरी रिपोर्ट में

जानिए कमलनाथ कैबिनेट की आज की बैठक के दौरान लिए गए फैसले ,पढ़ें पूरी रिपोर्ट में

  • कमलनाथ कैबिनेट की बैठक हुई पूर्ण
  • समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने के लिए बनाई गयी योजना
  • रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए नई योजना
  • पीडब्ल्यूडी और पर्यावरण विभाग पर भी की गई ख़ास चर्चा

भोपाल स्थित मंत्रालय में चल रहीं कमलनाथ कैबिनेट की बैठक पूर्ण हो चुकी है जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए हैं , समृद्ध मध्य प्रदेश के लिए योजना बनाने को निर्देश भी इस बैठक में दिए गए हैं।

आइए देखते हैं कमलनाथ सरकार के बड़े फैंसले :-

  1. मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत आज से कर दी गई है।इसके साथ ही साथ मौजूदा रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए नई योजना के तौर पर कार्य किया जाना है जिसमें तकरीबन 1200000 कर्मचारियों को इस योजना से जोड़ा जाएगा इसके साथ ही साथ आपको बता दें कि पेंशनर्स को भी इस योजना में एक फायदा मिलने वाला है यह फायदा होगा योजना के तहत 500000 और बीमारी पर 1000000 तक की मदद सरकार द्वारा दी जाएगी  आपको बता दें कि यह योजना 1 अप्रैल से लागू होगी।
  2. अतिथि विद्वानों के लिए नए पदों की मंजूरी सरकार द्वारा दे दी गई है ,जिसकी प्रक्रिया 20 जनवरी तक पूरी कर ली जाएगी।
  3. किसान कर्ज माफी के दूसरे चरण में 1000000 तक का कर्जा माफ किया जायेगा।  200000 किसानों का कर्जा मध्यप्रदेश सरकार माफ़ करेगी।  किसानों के कर्जा माफ करने को तैयारी शुरू कर दी गई है।
  4. आपको बता दें कि माफियाओं को लेकर भी आज की कैबिनेट में चर्चा हुई है और चर्चा के दौरान सरकार ने बताया कि 1 साल में माफियाओं पर नकेल कसी गई।
  5. इसके साथ ही साथ विजन डॉक्यूमेंट को लेकर भी आज की कैबिनेट में रिपोर्ट मांगी गई ,एवं  पीडब्ल्यूडी और पर्यावरण विभाग का विवरण भी तैयार किया गया।
  6.  वहीं इंदौर में आईटी पार्क के दूसरे चरण पर ब्रेक लगा दिया गया है , पीपीपी मॉडल पर क्रिस्टल पार्क का निर्माण करने के लिए आज की कैबिनेटमें निर्देश दिए गए हैं।
  7.  महिला बाल विकास विभाग की योजनाएं जारी रहेंगी आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती को मंजूरी दी जाएगी। 560 पदों को भरने को भी मंजूरी दी गई है।वहीँ फर्जी राशन कार्ड वालों को योजना से बाहर कर दिया गया है ,नए पात्र हितग्राहियों को ही इस योजना से जोड़ा जाएगा।
लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।