सभी खबरें

माफिया ना ज़मीन में गढ़ रहे, ना टंग रहे, पता नहीं शिवराज जी आज कल कौन से मूड में है? 

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने माफियाओं के खिलाफ सख्त टिप्पणी करते हुए कहा था कि आजकल मैं खतरनाक मूड़ में हूं। सीएम शिवराज के इस बयान पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने करारा तंज कसा हैं। इस बायान के आधार पर कमलनाथ ने शिवराज सिंह पर हमला करते हुए पूछा है कि आजकल कौन से मूड़ में हैं।

कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा की – शिवराज सरकार में प्रदेश में माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। ना माफिया ज़मीन में गढ़ रहे हैं, ना टंग रहे हैं, ना निपट रहे हैं, सारी बातें जुमला साबित हो रही है। प्रदेश में प्रतिदिन माफ़ियाओ द्वारा पुलिस पर ,सुरक्षाकर्मियों पर हमले की घटनाएं सामने आ रही है। रेत माफिया, वन माफिया सभी तरह के माफिया सक्रिय हैं। शिवराज जी प्रतिदिन माफियाओं को लेकर बड़े-बड़े जुमले बोलते हैं लेकिन माफिया प्रदेश में उनकी सरकार को खुलेआम रोज़ चुनौती दे रहे हैं।

इन घटनाओं से यह साबित हो रहा है कि सरकार माफ़ियाओ के सामने असहाय स्थिति में है। पता नहीं माफियाओं को लेकर शिवराज जी, आजकल कौन से मूड में है? हमारा नारों, जुमलों में विश्वास नहीं था इसलिये हमने ज़मीनी कार्यवाही करते हुए प्रदेश में माफ़ियाओ को कुचलने व नेस्तनाबूद करने का अभियान चलाया था। उसकी गवाह ख़ुद प्रदेश की जनता हैं। 

इस से पहले ग्वालियर पहुंचे कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने भी अवैध खनन करने वाले माफिया द्वारा पुलिस और प्रशासन पर हमले किये जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री सहित शासन प्रशासन को ही कठघरे में खड़ा किया था। उन्होनें कहा था कि खनन माफिया शासन, प्रशासन, विधायक, मंत्रियों और मुख्यमंत्री तक को हिस्सा देते हैं जिसमें अवैध खनन उनका रोजगार है तो हमले होंगे। हमले इसलिए होते हैं कि तुमने पैसा भी ले लिया और रोकते भी हो। यदि प्रशासन चाहे तो ये अवैध खनन एक दिन में रोक सकता हैं।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button