विधायक शेरा को कमलनाथ के मंत्री ने बताया "बंदर", कहा उछलता रहता है, मिलनी चाहिए उसे "गीदड़ की उपाधि" 

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्य प्रदेश में सियासी ड्रामा लगातार जारी हैं। 3 दिनों तक गायब रहने वाले निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा कल भोपाल लौट चुके हैं। बता दे कि जीत कर आने के बाद से ही शेरा मंत्री ना बनाए जाने से नाराज चल रहे थे। वे सरकार के खिलाफ खुलकर बयानबाजी कर रहे थे। उन पर आरोप लगाए जाते हैं कि वो हर बार उटपटांग बयान देकर सरकार पर दबाव बनाने की राजनीति करते रहे हैं। 

अब इन सब बातों को लेकर कमलनाथ सरकार के मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा पर करारा तंज कसा हैं। 

मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने शेरा  पर हमला बोलते हुए कहा कि – शेरा को शेरा की उपाधि नहीं बल्कि गीदड़ की उपाधि मिलनी चाहिए. बंदर की तरह उछलता रहता है शेरा। उन्होंने कहा कि शेरा अगर गीदड़ बन जाए तो ये मप्र के लिए शर्मनाक बात हैं। 'वो तो शेरा है शेरा। शेरा गीदड़ तो नहीं हो सकता हैं। 

मंत्री गोविंद सिंह ने आगे कहा कि सुरेंद्र सिहं शेरा तो महामहिम हैं और महामहिम को कौन रोक सकता हैं। वो तो कहीं भी कभी भी जा सकते हैं। 

गौरतलब है कि विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने बीते दिन कहा था कि उनको बेंगलुरू में अज्ञात लोगों ने रोकने का प्रयास किया था। उन्हें काफी परेशान किया गया। इसी को लेकर सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने कहा है कि अगर उनको किसी दल के लोगों ने रोका है तो बताएं किसने रोका हैं। जिसने भी रोका है उन पर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version