मध्यप्रदेश के "यशस्वी" मुख्यमंत्री है कमलनाथ, सॉरी शिवराज सिंह – भाजपा प्रत्याशी

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (By Election) का प्रचार प्रसार आज शाम को थाम जाएगा। लेकिन उस से पहले लगातार वायरल हो रहे वीडियो प्रदेश में हलचल और बढ़ा रहे हैं।
दरअसल, प्रचार प्रसार के दौरान नेताओं की जुबान लगातार फिसल रबी हैं। इसी सिलसिले में अब शिवपुरी (Shivpuri) के करैरा विधानसभा (Karaira Assembly) से भाजपा प्रत्याशी जसवंत जाटव (BJP candidate Jaswant Jatav) की जुबान फिसली हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ वायरल हो रहा हैं।
बता दे कि एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी जसवंत जाटव (BJP candidate Jaswant Jatav) ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister Kamal Nath) को मध्यप्रदेश का ‘यशस्वी मुख्यमंत्री’ बताया। हालांकि जैसे ही उन्हें गलती का अहसास हुआ, तो उन्होनें तुरंत सॉरी बोला और फिर शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) का नाम लिया।
लेकिन तक तब बहुत देर हो चुकी थी। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।
वहीं, इससे पहले भाजपा के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (BJP Leader Jyotiraditya Scindia) ने इमरती देवी के पक्ष में सभा की। इस दौरान उनकी भी जुबान फिसल गई, और उन्होंने कांग्रेस के लिए वोट मांग लिया। जिसके बाद कांग्रेस ने उनकी खूब खिल्लियां उड़ाई।




