कमलनाथ आतंकवादी है, जिसका सफाया महाराज ने किया – भाजपा सांसद

मध्यप्रदेश/खंडवा – मध्यप्रदेश में होंने वाले उपचुनाव से पहले भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खंडवा संसदीय सीट से सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ को लेकर एक बड़ा और विवादित बयान दिया।

दरअसल, वो भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कमलनाथ को आतंकवादी बात दिया। जिसके बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई।।

भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि आंतकवादी कमलनाथ का सफाया ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके साथ आए विधायकों ने किया हैं। इसे फिर से मत पनपने देना। 

उन्होंने कहा कि अगर सिंधिया और उनके समर्थकों ने कांग्रेस नहीं छोड़ी होती तो आज शिवराज न मुख्यमंत्री बनते और न ही कमलनाथ सड़क पर आते। भाजपा सांसद ने कहा कि ये प्रदेश हम ऐरे-गैरों के हाथों में नहीं जाने देंगे। आंतकवादी के हाथों में नहीं जाने देंगे।  

इसके अलावा भाजपा सांसद ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थकों की जमकर तारीफ की। नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि ये 25 तो हमारे लिए वीआइपी हो गए हैं। इन 25 का आने का मतलब है हमारी सरकार बनना।

मालूम हो कि इसी साल मार्च के माह में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस का साथ छोड़ा था। इस दौरान उनके 22 समर्थक विधायकों ने भी कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा था। जिसके कारण राज्य से कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिर गई थी। 

बताते चलें कि चुनाव आयोग द्वारा उप चुनाव के संकेत मिलते ही राजनैतिक पार्टियों ने इसकी तैयारियां और तेज़ कर दी हैं। यहीं कारण है कि आरोप प्रत्यारोप का दौर भी अपने चरम पर हैं। 

Exit mobile version