खोजें

कैलाश विजयवर्गीय का कमलनाथ सरकार पर कटाक्ष, जानिए कांग्रेस को क्या कहा

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

15 साल से कांग्रेस घर में बैठी थी, खाली बर्तन बजने लगे तो अब माफिया मुक्त मुहिम के बहाने वसूली पर उतर गई है।

जावरा / गरिमा श्रीवास्तव :-   हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहने वाले कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर कमलनाथ सरकार पर शब्दीय बाण चलाये हैं।

सोमवार सुबह 11.30 बजे रतलाम से दूधाखेड़ी माताजी जाते वक्त कैलाश ने कहा कि 15 साल से कांग्रेस घर में बैठी थी, खाली बर्तन बजने लगे तो अब माफिया मुक्त मुहिम के बहाने वसूली पर उतर गई है।
इस वक़्त जितने भी अधिकारी पोस्टेड हैं सब के सब पैसे के बल पर हैं। प्रदेश सरकार भ्रष्ट है।

विजयवर्गीय ने अपने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि ये अधिकारी 10 लोगों को नोटिस दे रहे हैं और निर्माण सिर्फ एक का ध्वस्त करा के बाकि 9 लोगों से वसूली कर रहे हैं। इस प्रकार से कांग्रेस पार्टी अपना घर भर रही है।

साथ ही साथ सीएए को लेकर बयान देते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि विपक्ष पारी देश को तोड़ने की पुरजोर कोशिश कर रही है। चरों तरफ दंगे बवाल कराने वाले विपक्ष ही हैं। कांग्रेस पार्टी वामपंथियों के साथ मिलकर लोगो के बीच केंद्र सरकार के लिए आक्रोश पैदा करने की कोशिश कर रही है।
जबकि सीएए किसी के लिए खतरा नहीं है। हम भ्रामकता दूर करने के लिए घर-घर संपर्क अभियान चला रहे है। प्रबुद्ध वर्ग व प्रोफेशनल को जोड़ रहे है ताकि सीएए को लेकर जागरूकता आए।
कांग्रेस की सरकार जिस भी प्रदेश में है वह वहाँ की जनता पर तानाशाही कर रही है। पर जनता सब समझती है, “एक बार धोखे से अपना घर बनाया जा  सकता है बार बार नहीं”।

Exit mobile version