Ram Mandir को लेकर "महाराज" ने किया ट्वीट, बना चर्चा का विषय

अयोध्या में आज इतिहास रचा गया हैं। आज अयोध्या में राम मंदिर की नींव पड़ गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन किया हैं।

इस खास अवसर पर देश के तमाम दिग्गज नेताओं ने खुशी जाहिर की हैं। साथ ही देशवासियों को इसकी शुभकामनाएं दी हैं। इसी कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ट्वीट के माध्यम से देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट करते हुए एक वीडियो शेयर की। सिंधिया ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का होने वाला शिलान्यास भूमिपूजन हर भारतवासी के लिये अद्भुत आनंद व गौरव का क्षण हैं। आईये सब मिलकर अपने-अपने घरों पर दीप प्रज्ज्वलित कर इस ऐतिहासिक क्षण को सदैव के लिए अमर बनाएं! जय श्री राम

 

https://twitter.com/JM_Scindia/status/1290896338117251074?s=19

Exit mobile version