MP :- जिन कौरवों ने जनता का पैसा लूटा है उन्हें इस चुनाव में जमकर सबक सिखाएंगे :- सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलना शुरू कर दिया है। भाजपा में शामिल होने के बाद से ही सिंधिया पर विपक्ष  धोखेबाज और परिवार को देश से गद्दारी करने वाला जैसे गंभीर आरोप लगाता रहा है। अब सिंधिया ने इसका जवाब देते हुए कहा है कि 'चाहे मेरे पूज्य पिताजी हों या मैं, हमने कभी भी राजनीति में छल-कपट का सहारा नहीं लिया, मैंने खुद को पूरे विश्वास के साथ भारतीय जनता पार्टी को सौंप दिया है। अब यही मेरा परिवार है। 

इससे पहले सिंधिया ने सोमवार को मुंगावली विधानसभा की वर्चुअल रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता तक नहीं दिया। झूठा आश्वासन देकर सिर्फ और सिर्फ पैसा वसूल किया गया है। ऐसी सरकार को सड़क पर लाना हमारी जिम्मेदारी थी। हमारी जिम्मेदारी है कि जिन कौरवों ने जनता का पैसा लूटा है उन्हें इस चुनाव में जमकर सबक सिखाना है।
बता दें कि भाजपा और कांग्रेस इन दिनों 24 उपचुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ महाकाल  करने  पहुंचे। 
 

Exit mobile version