कमलनाथ को लेकर महाराज का बड़ा बयान, गरमाई सियासत

मध्यप्रदेश/मुरैना – गुरुवार को मुुरैना पहुंचे सीएम शिवराज ने दिमनी में 70.84 करोड़ के विकास कार्य का भूमिपूजन और 21.08 करोड़ रुपये का लोकार्पण किया। इस खास मौके पर राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे। 

इस दौरान भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व की कमलनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला। 

सिंधिया ने कहा कमलनाथ जी कांग्रेस सरकार आने के बाद दिमनी में अपना चेहरा दिखाने तक नहीं आए थे, वहीं जन-जन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दिमनी में 70.84 करोड़ के विकास कार्य का भूमिपूजन और 21.08 करोड़ रुपये का लोकार्पण आज किया हैं।

सिंधिया ने आगे कहा कि कमलनाथ जी ने आपके विश्वास को तोड़ा है, 15 महीनों में आपका हक और न्याय के बदले सिर्फ अनदेखी और भ्रष्टाचार देखने को मजबूर होना पड़ा। आईये हम मिलकर ग्वालियर-चंबल की माटी के साथ विश्वासघात करने वालों को कड़ा सबक सिखाने का संकल्प लें।

बता दे कि मध्यप्रदेश में जल्द ही 27 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए प्रदेशवासियों को करोड़ो रूपये की सौगात दे रहीं हैं। 

Exit mobile version