मध्यप्रदेश में एक बार फिर जुड़ा की हड़ताल शुरू, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

भोपाल/स्वाति वाणी:-

प्रदेश के 5 सरकारी मेडिकल कॉलेज के करीब 3 हजार जूनियर डॉक्टर बुधवार सुबह 10:30 बजे हड़ताल पर चले गए है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका  और सीज़नल फ्लू के बीच मध्य प्रदेश जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने एक बार फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान कर दिया है। डॉक्टर ओपीडी के साथ इमरजेंसी वार्ड में भी नहीं करेंगे काम जिसका असर स्वास्थ्य सेवाओं पर देखा जा रहा है।

पहले भी जुड़ा कर चुकी है हड़ताल 
दरअसल जुलाई में जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने एक व्यापक विरोध प्रदर्शन और हड़ताल किया था। उसको हाईकोर्ट तथा चिकित्सा मंत्री के आश्वासन के बाद वापस ले लिया गया था। हड़ताल को दबाने के लिए राज्य सरकार ने जुड़ा के पदाधिकारियो को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देते हुए मेडिकल कॉउन्सिल में रजिस्ट्रेशन रोकने की धमकी दी थी।  उसके बाद कुछ डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस दिया गया। जिसका जवाब देने के पश्चात भी उनका पीजी के बाद होने वाला रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। 

प्रदेश के पांचों मेडिकल कॉलेज में सेवाएं बन्द 
जुड़ा बार-बार चिकित्सा मंत्री से मिलने का आग्रह कर रही है, साथ ही रजिस्ट्रेशन शुरू करने का निवेदन किया है। उसके पश्चात भी शासन अपने निर्णय पर अडिग रहा। सरकार के इस रवैये को लेकर ही प्रदेश भर के 3000 जूनियर डॉक्टरों में भारी आक्रोश है। इसलिए सरकार को एक सूचना देने के बाद आज सुबह से प्रदेश भर के पांचों मेडिकल कॉलेज और भोपाल में जुड़ा ने अपनी सारी सेवाएं बन्द कर दी हैं, इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ेगा। 

Exit mobile version