गाज़ियाबाद:- पत्रकार विक्रम जोशी की हुई मौत, भांजी के साथ छेड़छाड़ का किया था विरोध

गाज़ियाबाद:- पत्रकार विक्रम जोशी की हुई मौत, भांजी के साथ छेड़छाड़ का किया था विरोध 

 पत्रकार विक्रम जोशी की आज सुबह 4:00 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई. बता दे कि विक्रम जोशी ने अपने भांजे के साथ हुए छेड़छाड़ का विरोध किया था और शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद करीब 6-7 बदमाशों ने उन्हें सड़क पर बीचो-बीच घेर कर गोलीबारी कर दी. इस घटनाक्रम के दौरान उनकी बेटियां भी उनके साथ मौजूद थी.. मासूम चीखती रहीं चिल्लाती रही पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी थी.. जिसके बाद आज इलाज के दौरान पत्रकार की मौत हो गई.. पत्रकार विक्रम जोशी की बहन ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि उन्हें तत्काल न्याय चाहिए.. इस न्याय में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए.. मासूमो ने अपने पिता को खोया है, पत्नी का सुहाग उजड़ गया और मेरा भाई छिन गया… 

 

Exit mobile version