
मुंबई से खाईद जौहर की रिपोर्ट – जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) कैंपस में बेहरमी से किए गए हमले के बाद देशभर के कई शहरों के छात्र समर्थन में आगे आए। रविवार को JNU में हुए हिंसा के कारण अब आवाज मुंबई तक पहुंच गई हैं। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर रविवार रात से लगातार छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दे कि इस प्रदर्शन में छात्रों के साथ साथ फिल्म जगत के भी कई लोग शामिल हैं। जिसमे तापसी पन्नू, दिया मिर्ज़ा, अनुराग कश्यप और अनुभव सिन्हा हैं।
इसी बीच गेटवे ऑफ इंडिया से एक खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि आंदोलन कर रहे छात्रों को पुलिस ने जबरन वहां से हटा दिया हैं। इन छात्रों को जबरदस्ती उठा उठाकर पुलिस की गाड़ी में डाला गया, और इन्हे आज़ाद मैदान शिफ्ट कर दिया गया।
पुलिस की दलील है कि गेटवे ऑफ इंडिया में प्रदर्शन के चलते ट्रैफिक की समस्या आ रही थी। पुलिस ने यह भी बताया कि यहां पर्यटकों और आम लोगों को भी परेशानी हो रही थी। हमनें कई बार उनसे विनती की, नहीं मानने पर उन्हें यहां से हमने वहां शिफ्ट किया हैं।
पुलिस के बताया की इन सबको आज़ाद मैदान में आंदोलन करने की इजाजत दी गई हैं। मुंबई पुलिस का कहना है कि हमने सिर्फ उनकी जगहं बदली हैं। वहां टॉयलेट और पानी की भी व्यवस्था है यहां कुछ नही था।