शिवराज जी को ऐसा क्या डर है कि वह संक्रमित के लगातार संपर्क में रहने के बाद भी टेस्ट कराने से बच रहे हैं:- जीतू पटवारी

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :- जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने शिवराज सिंह चौहान के कोरोना टेस्ट ना कराने पर सवाल उठाए हैं.

 आपको बता दें कि कोरोना संक्रमित प्रमुख सचिव राज्यपाल से मिली थी जिसके बाद राज्यपाल ने अपना कोरोना टेस्ट कराया और उनका रिपोर्ट नेगेटिव आया. राज्यपाल ने अपने टेस्ट के साथ-साथ अन्य लोगों का भी टेस्ट कराया था.

पर शिवराज सिंह चौहान ने अपना कोरोना  टेस्ट नहीं कराया है। जिसके बाद जीतू पटवारी ने शिवराज सिंह चौहान पर सवाल उठाएं है. 

जीतू पटवारी ने ट्वीट में लिखा कि:-

 कोरोना संक्रमित प्रमुख सचिव राज्यपाल से मिलने गई तो राज्यपाल ने अपना एवं साथ गए अन्य लोगों का कोरोना टेस्ट कराया। 

 शिवराज जी को ऐसा क्या डर है कि वह संक्रमित के लगातार संपर्क में रहने के बाद भी टेस्ट कराने से बच रहे हैं

 शिवराज जी,

याद रखना ! जान है,  तो ही जहान है। 

 

Exit mobile version