टूट कर बिखरने वाली हैं "कमल" के फूल की पंखुड़ियां, इंतजार कीजिए 10 नवंबर को सारे पूर्वानुमान ध्वस्त हो जाएंगे:- जीतू पटवारी

टूट कर बिखरने वाली हैं “कमल” के फूल की पंखुड़ियां, इंतजार कीजिए 10 नवंबर को सारे पूर्वानुमान ध्वस्त हो जाएंगे:- जीतू पटवारी

 मध्यप्रदेश में कल उपचुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे. इससे पहले नेताओं का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप जारी है
 वहीं कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के निर्दय दावा कर रहे हैं कि मध्यप्रदेश में वह अपनी सरकार बनाएंगे पर प्रदेश में तो सिर्फ एक पार्टी की सरकार बननी है. इसी बीच कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने ट्वीट करते हुए कहा कि टूट कर बिखरने वाली है कमल के फूल की पंखुड़ियां, उन्हें कोई एग्जिट पोल नही बचा पाएंगे..।

इंतजार कीजिये 10 नवंबर का, सारे पूर्वानुमान ध्वस्त हो जाएंगे..।

 बता दें कि मध्य प्रदेश के सबसे हॉट सीट सांवेर पर सबकी नजर बनी हुई है. पूर्व मंत्री और कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी ने बड़ी जीत का ऐलान किया है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी कह रही है कि 5000 वोटों से जीतेंगे तो वहीं कांग्रेस ने आकलन के हिसाब से बताया कि वह 15000 वोटों से जीत रहे हैं. 

 अब कल यह स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी की किस सीट पर कौन सी पार्टी ने अपनी जीत दर्ज कराई है.

Exit mobile version