Jharkhand- 12 दिसंबर को होगा तीसरे चरण का मतदान

12 दिसंबर को होगा तीसरे चरण का मतदान

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग गुरुवार को होगी। 17 सीटों पर 309 प्रत्याशी मैदान में रहेंगे| जिनके भाग्य का फैसला 56,18,267 वोटर करेंगे। इनमें 29,37,976 पुरुष,  26,80,205 महिला और 86 थर्ड जेंडर वोटर हैं। इन सीटों पर 1,44,153 युवा है जो पहली बार वोट डालेंगे। तीसरे चरण का चुनाव यहां होना है – कोडरमा, बरकठा, बरही, बड़कागांव, रामगढ़, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, धनवार, गोमिया, बेरमो, ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया, कांके सीट पर वोट डाले जाएंगे।

2014 में इन सभी 17 में से 10 सीटों पर भाजपा का कब्जा

2014 के विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण की 17 विधानसभा सीटों में से 10 पर भाजपा ने कब्जा जमाया था और एक सीट आजसू पार्टी को मिली थी। वहीं दो सीट पर कांग्रेस, तीन पर झामुमो और एक भाकपा माले के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी। अब देखना है इस बार कौन कितना सीट लाता है | 

पहले दो चरणों में हुई थी इतनी वोटिंग

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 13 सीटों पर शनिवार को 64.44% मतदान हुआ था । जो पिछले चुनाव के मुकाबले एक फीसदी अधिक है। 2014 में इन सीटों पर 63.35% वोटिंग हुई थी। दूसरे चरण में 20 सीटों पर 64.84% मतदान हुआ था। 2014 में हुए पिछले चुनाव में इन सीटों पर 68.01% वोटिंग हुई थी।

पांच चरणों में हो रहा है चुनाव 

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए पांच चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को तो दूसरे चरण की 07 दिसंबर को हो चुकी है। तीसरे चरण की 12 दिसंबर को, चौथे चरण की 16 दिसंबर तथा आखिरी पांचवे चरण की वोटिंग 20 दिसंबर को होगी। रिजल्ट 23 दिसंबर को आएंगे।

Exit mobile version