झारखंड में पांचवी बार सोरेन परिवार से होगा मुख्यमंत्री, 29 को लेंगे गुरुजी के सुपुत्र सीएम पद की शपथ

झारखंड :- झारखंड के राज्यपाल से मिलकर जीएम के नेताओं और राज्य के भावी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश कर लिया है। जहां पर कि हेमंत सोरेन के साथ अन्य विधायक और संभवत 5 से 6 नव मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। रघुवर दास और भाजपा का झारखंड से सूपड़ा साफ हो जाने के बाद अब झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष और शिबू सोरेन के सुपुत्र हेमंत सोरेन झारखंड के अगले मुख्यमंत्री होंगे। आपको बता दें कि जेएमएम को कुल 30 सीटें, कांग्रेस को कुल 16 सीटें और एक सीट लालू यादव की पार्टी आरजेडी यानी कि राष्ट्रीय जनता दल को मिली है। इस तरह से महागठबंधन की टीम अपनी जीत के बाद सरकार बनाने जा रही है। जिसके मुखिया होंगे हेमंत सोरेन, जिनकी पार्टी झारखंड के चुनाव के परिणाम पर लीड कर रही है। हेमंत सोरेन, गौरतलब है कि पिछली बार अपना चुनाव भी नहीं जीत पाए थे और इस बार ना केवल उन्होंने चुनाव जीता बल्कि उनकी पार्टी भी झारखंड में सरकार बनाती हुई नजर आ रही है। आपको बता दें कि सोरेन परिवार से यह पांचवे मुख्यमंत्री होंगे इससे पहले उनके पिता शिबू सोरेन 03 बार और वो खुद 01 बार झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 29 दिसंबर को रांची के मोराबादी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन।

Exit mobile version