
झारखंड / खाईद जौहर – झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर नतीजे आने शुरू हो गए हैं। विधानसभा चुनाव की कुल 81 सीटों पर 1216 उम्मीदवार मैदान में हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी हैं।
इस समय सबकी नज़रे जमशेदपुर पूर्वी सीट पर है जो की वहां की सबसे हॉट सीट हैं।
इस सीट पर मुख्यमंत्री रघुवर दास को उनकी ही कैबिनेट के पूर्व मंत्री और पार्टी के बागी सरयू राय से कड़ी चुनौती मिल रही हैं।
जानकारी के मुताबिक, बीजेपी से बगावत करके इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे राज्य के पूर्व मंत्री सरयू राय ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ 750 से ज्यादा वोटों से बढ़त बना ली हैं।