
झारखंड / खाईद जौहर – झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर नतीजे आने शुरू हो गए हैं। विधानसभा चुनाव की कुल 81 सीटों पर 1216 उम्मीदवार मैदान में हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी हैं।
झारखंड विधानसभा में फिलहाल काटे की टक्कर चल रहीं हैं। कोई भी पार्टी बहुमत एक करीब नहीं हैं। ऐसे ने कांग्रेस गठबंधन और बीजेपी अन्य दलों से लगातार संपर्क में हैं। इसी बीच अब नेताओं की प्रतिक्रियाएँ आनी शुरू हो गई हैं।
नतीजों से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस बात का दावा कर दिया है की राज्य में सरकार तो बीजेपी की ही बनेगी। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दावा करते हुए कहा कि हम जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी रुझानों पर कुछ भी बोलना सही नहीं हैं। बीजेपी विरोधी वोटों का ध्रुवीकरण हुआ हैं।