
झारखंड / खाईद जौहर – झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान हुआ था। आज झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर नतीजे आएंगे। विधानसभा चुनाव की कुल 81 सीटों पर 1216 उम्मीदवार मैदान में हैं।
सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। बता दे की सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती होगी। सुबह 7.59 बजे तक डाक विभाग से उन्हें जो भी पोस्टल बैलट मिल जाएंगे, गिनती की जाएगी और इसके बाद नहीं लिए जाएंगे। EVM की मतगणना समाप्त होने के बाद हर विधानसभा से 5-5 बूथ के वीवीपैट से ईवीएम का मिलान किया जाएगा।