Jharkhand Election Live : 16 सीटों पर मतदान शुरू, इन दिग्गजों की किस्मत दाव पर
रांची / खाईद जौहर – झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण के लिए आज मतदान शुरू हो चुकी हैं। इस चरण में 16 सीटों पर मतदान हो रहा हैं। इन सीटों पर कुल 237 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। यह सभी 16 सीटें संथाल परगना क्षेत्र में आती हैं।
इन 16 सीटों में राजमहल, बोरियो, बरहैट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, सारठ, पौरैयाहाट, गोड्डा और महगामा सीट शामिल हैं। बता दे कि बोरियो, बरहेट, लिटीपारा, महेशपुर और शिकारीपारा सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और दोपहर 3 बजे समाप्त होगा, जबकि बाकी अन्य सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से 5 बजे तक होगा।
झारखंड के इस अंतिम चरण में जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं। इसके अलावा रघुवर दास सरकार के दो मंत्री लुइस मरांडी और रणधीर सिंह की साख दांव पर लगी हुई हैं।
राज्य विधानसभा की कुल 81 सीटों में से 65 पर चुनाव चार चरणों में संपन्न हो गया है, जो 30 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच हुए। मतगणना 23 दिसंबर को होगी।