सभी खबरें

भाजपा की ग़लत नीतियो की हार है झारखण्ड चुनाव के नतीजे: कमलनाथ

प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने झारखण्ड चुनाव के नतीजों पर ट्वीट करते हुए लिखा- 

झारखंड चुनाव के परिणामों ने भाजपा की मुद्दो से ध्यान भटकाने की व गुमराह-भ्रमित करने की राजनीति को कड़ा जवाब दे दिया है। इस राजनीति का अब अंत हो चला है , यह भाजपा की ग़लत नीतियो की हार है। आज देश का जागरूक नागरिक ज्वलंत मुद्दों पर बात करना चाहता है , उसका समाधान चाहता है।

उसके सामने आज रोज़ी- रोटी का संकट है, उसे अन्य मुद्दों के नाम गुमराह नहीं किया जा सकता है। इस परिणाम ने साबित कर दिया है कि देश में नफ़रत-वैमनस्य की विचारधारा के लिये आज भी कोई स्थान नहीं है , देश की जनता का भाईचारा-परस्पर प्रेम की विचारधारा में आज भी विश्वास क़ायम है।

इस देश को कोई भी ताक़त बाँट नहीं सकती है। इस परिणाम पर  मै कांग्रेस की राष्ट्रीय नेतृत्व श्रीमती सोनिया गांधी जी , महागठबंधन के नेताओ व झारखंड के समस्त कांग्रेसजनो को भी बधाई देता हुँ व वहाँ के जागरूक मतदाताओं का आभार मानता हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button