झाबुआ – अरे कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर ये क्या बोल गए बीजेपी नेता, मचा गया बवाल 

झाबुआ – झाबुआ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी दोनों की अपने अपने प्रत्याशयों के लिए प्रचार कर रही हैं। जहां कांग्रेस एक तरफ अपने कांतिलाल भूरिया के लिए प्रचार कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी अपने प्रत्याशी भानू भूरिया के लिए। चुनाव प्रचार के दौरान जहां कांग्रेस बीजेपी पर हमला बोल रही है, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर नज़र आ रही हैं। लेकिन इसी बीच मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव का एक विवादित बयान सामने आया है, जो उन्होंने भाजपा प्रत्याशी भानू भूरिया के प्रचार के दौरान दिया। 

 

नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने बयान देते हुए कहा ‘इस समय देश की इज्जत दांव पर हैं। यह किसी दो पार्टी का चुनाव नहीं, बल्कि हिन्दुस्तान एवं पाकिस्तान के बीच में चुनाव हैं। भार्गव ने कहा कि इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी भानू भूरिया भारत का प्रतिनिधि हैं, इसलिए उन्हें जिताएं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करते हैं। 

बता दे कि उनके इस बयान के बाद सियासत गरमा गई हैं। कांग्रेस के खेमे में इस बयान के बाद से हड़कंप मचा हुआ हैं। 

Tweet By – ANI

Exit mobile version