आर्थिक रूप से परेशान एक और अतिथि विद्वान ने की आत्महत्या, जीतू पटवारी ने शिव राज सरकार को घेरा

मध्यप्रदेश/रीवा – मध्यप्रदेश के रीवा से एक मामला सामने आया है जहां एक अतिथि विद्वान संजीव शुक्ला ने आर्थिक संकट से जूझ कर मौत हो गले लगा लिया।दरअसल, बीते 9 महीने से अतिथि विद्वान अपनी सेवा से वंचित हैं। जिसके बाद अपने नियमितीकरण को लेकर वह लगातार सरकार से मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार द्वारा अब तक इस मुद्दे को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया हैं। जिसके बाद आज एक और अतिथि विद्वान ने आत्महत्या कर ली। 

बता दें कि आर्थिक संकट से परेशान होकर अबतक 5 अतिथि विद्वानों ने आत्महत्या की हैं।

वहीं, अतिथि विद्वान की इस आत्महत्या के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई हैं। कांग्रेस के दिग्गज विधायक व पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने सीएम शिवराज और ज्योतिरादित्य सिंधिया पर करारा हमला बोला हैं। जीतू पटवारी ने ट्वीट कर दोनों नेताओं पर निशाना साधा हैं। 

जीतू पटवारी ने ट्वीट कर लिखा की – अतिथिशिक्षकों को वेतन नहीं मिल रहा है वे आत्महत्या के लिए मज़बूर हैं। जनसेवा की प्रतीक्षा करते इन लोगों की तरफ़ भी देखिए शिवराज जी और सिंधिया जी को भी प्रेरित करिए वे भले सड़क पर न आएँ इनके लिए दबाव तो बनायें.

गौरतलब है कि अतिथि विद्वानों के मुद्दे ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं। जिसके बाद वेतन की कमी से जूझ रहे एक अतिथि विद्वान आत्महत्या करने पर मजबूर हैं। 

Exit mobile version