जेडीयू नेता सीएम नीतीश के ऊपर हमला करने वाले का हाथ तोड़कर लाने वाले को देंगे एक लाख से ज्यादा रुपए का इनाम

जेडीयू नेता सीएम नीतीश के ऊपर हमला करने वाले का हाथ तोड़कर लाने वाले को देंगे एक लाख से ज्यादा रुपए का इनाम

 

 

 

बिहार:- बिहार के बख्तियारपुर में सीएम नीतीश कुमार के ऊपरएक युवक द्वारा हमला किया गया. इस बीच बिहार के जेडीयू नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच आक्रोश का माहौल दिख रहा है इसी बीच सीतामढ़ी जिले के एक शख्स ने हमलावर के हाथ तोड़ कर लाने वाले को 111000 रुपए देने का ऐलान किया है. साथ ही यह बात कही कि यह हमला सिर्फ सीएम नीतीश कुमार पर नहीं बल्कि पूरे बिहार पर किया गया. इस इनाम का ऐलान करने वाले युवक खुद को जेडीयू का युवा नेता बताते हैं. शख्स का नाम चंदन सिंह सम्राट है . चंदन ने खुद सोशल मीडिया पर यह पोस्ट की है.

 चंदन ने अपने वीडियो के जरिए या बात कही कि सीएम की सुरक्षा में बहुत बड़ी चूक हुई है इसके लिए खुद युवाओं को आगे आना चाहिए. बिहार के सभी क्रांतिकारी युवा साथियों से अपील है कि जो सबसे पहले हमला करने वाले का हाथ तोड़ कर आएगा उसे ₹111000 का नगद इनाम दिया जाएगा.

 इसके साथ ही पुलिस से अपील की है कि इस घटना के पीछे जो भी है उसके बारे में जल्द जानकारी जुटाई जाए और हिरासत के बाहर उस व्यक्ति पर नजर रखी जाए.

Exit mobile version