सभी खबरें

वरिष्ठ कांग्रेस नेता के ट्वीट का मंत्री ने दिया कुछ यूँ जवाब 

जबलपुर/भोपाल :- जबलपुर से राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के अभी हाल में ही आए हुए एक ट्वीट जिसमें वह कह रहे है की:- 

“यह समय की डिमांड है, जबलपुर कॉर्परेशन १९५६  के क़ानून तहत स्थापित हुआ था।तब जबलपुर की जनसंख्या २ लाख होगी। अब १५ लाख होगी। आज लगभग ७० वॉर्ड्ज़ है। अगर २ कॉर्परेशन स्थापित होगे तो वार्ड संखिया दुगनी हो जायेगी। २ मेअर भी मिलेंगे। कल में विधिसम्मत अभ्यवेदन मंत्री जयवर्धन सिंह को करूँगा।” 

इस पर मंत्री जयवर्धन ने भी जवाब स्वरूप उन्हें ट्वीट के माध्यम से सम्बोधित करते हुए उन्हें उक्त मालें में आश्वासन देते हुए कहा की :-

” विवेक तन्खा जी के विचार उचित है। शहरी विकास के लिए छोटे जनसंख्या वाले वार्डो का होना जरूरी है। जबलपुर और इंदौर शहर में दो नगर निगम बनाने का कोई सुझाव या आवेदन आता है तो उस पर विचार किया जाएगा “

गौरतलब है की अभी हाल में सरकार ने केबिनेट के दौरान यह फैसला किया था की भोपाल में अब दो नगर निगम कार्य करेंगी :-
1 ) भोपाल नगर निगम 
2 ) कोलार नगर निगम 

हालंकि यह तो आने वाला समय ही बताएगा की सरकार का अन्य महानगरों के निगम पर क्या रुख रहता है। 

माननीय विवेक तन्खा जी के विचार उचित है। शहरी विकास के लिए छोटे जनसंख्या वाले वार्डो का होना जरूरी है। जबलपुर और इंदौर शहर में दो नगर निगम बनाने का कोई सुझाव या आवेदन आता है तो उस पर विचार किया जाएगा। @VTankha @anandrai177 https://t.co/Y8YmNFq1PV

— Jaivardhan Singh (@JVSinghINC) October 20, 2019

“>http://

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button