ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

कमलनाथ के गढ़ में सिंध लगाने की कोशिश कर रही बीजेपी! CM शिवराज छिंदवाड़ा में देंगे 1400 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब कुछ समय ही शेष रह गया है। जिसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस चुनाव को लेकर अपनी रणनीति मजबूत करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज आज कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा और बैतूल जिलों के दौरे पर रहेंगे। जहाँ वह जामसांवली के प्रसिध्द हनुमान मंदिर में हनुमान लोक की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की नवीन इकाई का का भूमि पूजन करेंगे। साथ ही कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में जनदर्शन करेंगे।

इसके साथ ही सीएम शिवराज प्रदेश स्तरीय रोजगार दिवस एवं महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां सीएम शिवराज 1400 करोड़ से ऊपर की लागत के विकास कार्यों की सौगात देंगे। साथ ही 260.05 करोड़ रुपए की लागत के निर्माण कायों का भूमिपूजन कर 237.43 करोड़ रुपए की लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वहीं सौंसर में सीएम रोड शो के जरिए आम जन से भी रूबरू होंगे।

वहीं छिंदवाड़ा में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम में शामिल हो कर सीएम शिवराज स्वीकृति पत्र देंगे। जिसमें 8 लाख 34 हजार से अधिक लोगों को स्वरोजगार की सौगात मिलेगी। बतादें कि कार्यक्रम में 5013 करोड़ की राशि के स्वीकृति पत्र वितरित किए जाएंगे। प्रदेशभर के सभी जिले से वर्चुअल रूप से हितग्राही जुड़ेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button