जहांगीरपुरी Live :सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी MCD की कार्रवाई जारी 

नई दिल्ली : जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर हिंसा हुई थी। इसके बाद उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने हिंसा के आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने का ऐलान किया है।  

लेकिन इसी बीच बड़ी ख़बर सामने आ रहीं है, जहां सुप्रीम कोर्ट ने जहांगीरपुरी में MCD की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने जहांगीरपुरी में उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद जहांगीरपुरी में MCD की कार्रवाई अभी जारी है।

बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट उस याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है, जिसमें दंगे के आरोपियों के घर गिराने का विरोध किया गया है। अदालत ने कहा कि कल सुनवाई तक जहांगीरपुरी में यथास्थिति बरकरार रखी जाए।
 

Exit mobile version