
नई दिल्ली : बुधवार को जहांगीरपुरी में उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने इलाके में अवैध निर्माण ध्वस्त कराने के लिए एमसीडी के सात बुलडोजर जहांगीरपुरी इलाके में करीब दो घंटे तक चले। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट के आदेश आने के बाद बुलडोजर चलाने की कार्रवाई रोक दी गई।
वहीं, एमसीडी की अवैध कब्जों पर हुई कार्रवाई पर आज गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने जहांगीरपुरी केस को राष्ट्रीय मुद्दा मानने से इनकार कर दिया और जहांगीरपुरी में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश जारी रखा। अब इस मामले की सुनवाई दो हफ्ते बाद होगी।
गौरतलब है कि हनुमान जयंती पर हुई हिंसा के बाद सुर्खियों में आए जहांगीरपुरी में बुधवार को अवैध निर्माण पर एमसीडी के बुलडोजर चले। इस दौरान 12 दुकानें तोड़ी गई। जबकि, नगर निगम की टीम ने करीब 25 से अधिक दुकानों का सामान भी जब्त किया।