जबलपुर : महिला ने लगाया भाजपा नेता पर जमीन हड़पने का आरोप, प्रशासन भी खामोश

मध्यप्रदेश/जबलपुर – मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक मामला सामने आया है जहां एक महिला आधारताल निवासी वंदना विश्वकर्मा ने अपने परिवार के लोगों के साथ भाजपा नेता पर पुस्तैनी जमीन हड़पने का आरोप लगाया हैं। 

पीड़ित महिला ने कलेक्टर को बताया पुस्तैनी जमीन को बेचने के लिए उसके अपने ही षडयंत्र रच रहे हैं। नंद और बेटा, भाई का बेटा, मामा का लड़का वकील अपने एक साथी भाजपा नेता के साथ मिलकर उसके स्वर्गीय पति के नाम पर माढ़ोताल में करोड़ों की जमीन को बेच रहे हैं। इसके लिए सभी ने पति के फर्जी हस्ताक्षर कर लिए जिसकी खबर कानों कान नहीं लगी।

पीड़िता ने बताया की कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं। इसकी वजह से पूरा परिवार टेंशन में हैं। अनेक शिकायतें विभिन्न कार्यालयों में की पर आज तक सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने बताया कि पति के गुजर जाने के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसके पास है लेकिन खुद का व्यवसाय नहीं होने के कारण वह परिवार का खर्च उठा पाने में अस्मर्थ हैं। 

Exit mobile version