जबलपुर  : फायरिंग का video किया वायरल, पुलिस को मिले घातक हथियार फिर हुआ ये देखें वीडियो          

 जबलपुर  : फायरिंग का video किया वायरल, पुलिस को मिले घातक हथियार फिर हुआ ये देखें वीडियो              

      देखें वीडियो  https://www.facebook.com/1296317803760559/posts/3543975155661468/    

 द लोकनीति डेस्क जबलपुर 
    थाना शहपुरा अंतर्गत  वार्ड न. 1 निवासी  अभिषेक सिंह राजपूत खिलाफ बलवा कर घर  में घुसकर मारपीट, तोडफोड, शासकीय कर्मचारी के साथ वाद विवाद के 6 अपराध पंजीबद्ध हैं। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु समय -समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी। हाल ही में अभिषेक सिंह राजपूत के द्वारा फायरिंग का एक वीडियो वायरल किया गया था, जिसके सम्बंध में अभिषेक सिंह राजपूत की तलाश की जा रही थी।  मगलवार दोपहर विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर झांसीघाट में शहपुरा एवं थाना बेलखेडा की संयुक्त टीम ने  दी, जहाॅ 3  युवक अपराध घटित  करने की योजना बनाते खडे दिखे,  जो पुलिस को देखकर भागने लगे,  जिन्हें घेराबंदी कर पकडा लिया गया। 
   तलाशी ली तो दंग रह गई पुलिस   
  तीनो ने पूछताछ पर अपने नाम अभिषेक सिंह, राहुल सिंह एवं अजय मल्लाह बताये तलाशी लेने पर अभिषेक सिंह राजपूत एवं राहुल सिंह 1-1 देसी पिस्टल एवं 1-1 कारतूस तथा अजय मल्लाह 5 सुअरमार बम रखे मिला, तीनो आरोपियो से 2 देसी पिस्टल, 2 कारतूस एवं 5 सुअरमार बम जप्त करते हुये तीनों अरोपियों अभिषेक सिंह  (19) एवं राहुल सिंह (22) दोनों निवासी शहपुरा तथा अजय मल्ला (27) निवासी झांसीघाट के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स  एक्ट एवं 3, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुये प्रकरण विेवेचना में लिया गया।


   पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस
 आरोपियों की  गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शहपुरा की सड़को पर उनका जुलूस निकाला।आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी शहपुरा  उप निरीक्षक सी.एम. शुक्ला, उप निरीक्षक आरती मण्डलेाई आरक्षक प्रमोद, विकास, रोहित, चालक आरक्षक राहुल तथा  थाना प्रभारी बेलखेडा उप निरीक्षक लक्ष्मी तिवारी, उप निरीक्षक सूर्यकांत पटले, धर्मेन्द्र राजपूत की सराहनीय भूमिका रही ।                                                                                                                                    

Exit mobile version