सभी खबरें

जबलपुर : अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पिता की मौके पर मौत, पुत्र की हालत नाजुक

जबलपुर : अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पिता की मौके पर मौत, पुत्र की हालत नाजुक

  • शादी के संबंध को लेकर जा रहे थे दोनों
  • बरगी थाना अंतर्गत मानेगांव क्रेशर के पास रात में हादसा 

द लोकनीति डेस्क जबलपुर
बरगी थाना अंतर्गत मानेगांव स्टोन क्रेशर के पास सोमवार रात मोटरसाइकिल से जा रहे पिता पुत्र को सामने से आ रही किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिता की मौके पर ही मौत हो गई,।वही पुत्र की हालत नाजुक बनी हुई है पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
 पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक दिलवाड़ा निवासी दशरथ झारिया (70) अपने पुत्र दिनेश झारिया (40)-के साथ मोटरसाइकिल से शादी के संबंध में तिलवारा से बरगी की ओर जा रहे थे। रात करीब 9:00 बजे के लगभग मानेगांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल जोरदार टक्कर मार दी।
पुत्र उछलकर सड़क पर गिरा, पिता वाहन की चपेट में आया : हादसे में बाइक चला रहे दिनेश झारिया टक्कर लगने के बाद उछलकर सड़क पर जा गिरा, वही पिता दशरथ वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई, वही दिनेश गंभीर रूप से घायल वहीं पड़ा रहा। घायल बेटी की हालत भी नाजुक : सड़क हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए दिनेश को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है फिलहाल पुलिस में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर सरगर्मी से उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button